जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दसवीं की नाबालिग छात्रा ने एक युवक पर उसके साथ छेड़खानी करने और भगा ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग छात्रा का आरोप है कि 12 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे वह हाई स्कूल का प्रवेश पत्र लेकर घर लौट रही थी। पावर हाउस के पास जमुनीबारी क्षेत्र में आरोपी युवक ने उसकी साइकिल रोक ली। उसने छात्रा के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और उसे जबरन शादी करने की धमकी दी। युवक ने कहा कि यदि वह शादी नहीं करेगी तो उसे भगा ले जाएगा।


पीड़िता का आरोप है कि यह तीसरी बार है जब उसके साथ ऐसी घटना हुई है। उसने बताया कि स्कूल आते.जाते समय रास्ते में लगातार छेड़खानीए धमकी और फोटो.वीडियो बनाने का डर बना रहता था। छात्रा ने यह भी बताया कि परीक्षा देने जाते समय भी आरोपी ने उसे धमकाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Author: fastblitz24



