Fastblitz 24

पुलिस के प्रयास से गुमशुदा बालक बरामद

जौनपुर। थाना केराकत पुलिस के प्रयास से मात्र दो घंटे में गुमशुदा हुए बालक को बरामद कर परिजन को सुपुर्द सौप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन आवेदक कुशल गुप्ता पुत्र स्व गोपीनाथ गुप्ता निवासी नरहन मेहदीतला थाना केराकत का चार वर्षीय बालक आरूष गुप्ता उर्फ अंशु घर से खेलते समय करीब 10 बजे सुबह में अचानक गायब हो गया जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने बालक की खोजबीन करते हुए दोपहर समय करीब 12.10 बजे मासूम आरूष गुप्ता को केराकत बाजार से बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने चार वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों को सौप दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज