जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र रवि सिंह का इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 95.95 लाख की बोली पर चयन होना कॉलेज और जिले भर के लोगों के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। रवि सिंह वर्तमान में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। कॉलेज में अध्ययन के दौरान उन्होंने क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जनपद का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ी भी बड़े मंच तक पहुंच सकते हैं।

Author: fastblitz24



