Fastblitz 24

जमीनी विवाद को लेकर सास-बहु पर हमला

 

जौनपुर। जिले के थाना चंदवक क्षेत्र में स्थ्ति जरासी गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर सास और बहू पर हमला किया गया। इस हमले में दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव निवासी बसंती देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रदीप कुमार, सुनील, सौरभ और गोविंद ने जमीन विवाद के चलते उनके साथ गाली.गलौज की और लाठी.डंडों से हमला कर दिया।

दोनों महिलाओं ने बताया कि जब उनकी बहू अंजू देवी उन्हें बचाने आईं, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज