
दिल्ली पुलिस की टीम ने एक नेपाली नागरिक प्रभात कुमार चौरसिया को पाकिस्तान में आईएसआई एजेंटों को भारतीय सिम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल सीमा पार से वॉट्सएप के जरिये जासूसी और अन्य भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। आतंकी आरोपी की पहचान नेपाल बीरगंज के रहने वाले प्रभात कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अपराधी सामग्री वाले डिजिटल उपकरण और कई सिम कार्ड के लिफाफे बरामद हुए हैं।


स्पेशल सेल के उपायुक्त के अनुसार पाकिस्तान में आईएसआई एजेंटों द्वारा भारतीय मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग के संबंध में गुप्त स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट के निर्देशन में इंस्पेक्टर राहुल कुमार और इंस्पेक्टर विनीत कुमार तेवतिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जानकारी जुटाई।
28 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि आईएसआई से जुड़ा एक व्यक्ति विजय ब्लॉक लक्ष्मी नगर में मौजूद है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। जिसकी पहचान नेपाली नागरिक प्रभात कुमार चौरसिया के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके 16 सिम कार्ड जिसमें एयरटेल और जियो, खरीदे और नेपाल भेजें जिनमें से 11 सिम कार्ड आईएसआई के गुर्गों द्वारा लाहौर, बहावलपुर और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों से वॉट्सएप पर संचालित किए जा रहे थे।
Author: fastblitz24



