26 जुलाई यानि कारगिल विजय दिवस, स्वतंत्र भारत के ह़म सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में जो कारगिल युद्ध हुआ था , लगभग 60 दिनों के बाद 26 जुलाई के दिन ही उसका अंत हुआ था और इसमें भारत को विजय श्री मिली थी। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान और
वीरों की कहानी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र हर साल 26 जुलाई को यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है और कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को सलाम कर उनके द्वारा दिए गए सर्वश्रेष्ठ बलिदान को नमन करता है।
आज इस पावन पर्व पर हमें अपने न्यूज़ पोर्टल fast Blitz 24 को आपके हाथों में सौपते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। हम आशा करते हैं कि यह न्यूज़ पोर्टल और इससे संबद्ध न्यूज़ चैनल आपकी सूचना संपर्क और संवाद की आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।
” Update You” ध्येय वाक्य के साथ हमारा संकल्प आप तक खबरों को यथावत पहुंचाना है।
सादर,

महेंद्र कुमार।



Author: fastblitz24



