Fastblitz 24

13 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की चेतावनी

 

जौनपुर। दिल्ली मौसम विभाग ने कल यानी 13 सितंबर के दिन कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है जिसमें यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके प्रभाव में अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों से सटे पश्चिम.मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसके चलते देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। यूपी में 13 सितंबर यानी कल मौसम बेहद खौफनाक होने वाला है जिसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुशीनगर, जौनपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। बात करें जनपद जौनपुर की तो बीते कुछ दिनों पूर्व में ही नगर के मछलीशहर पडा़व पर बारिश के कारण तीन मौते हुई थी। हालाकिं घटना के बाद भी उस इलाके की गलियों से लेकर सड़को तक का हाल बेहद खराब स्थ्ति में देखा जा सकता है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज