
जौनपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जिले के न्यायलय में त्यौहार को लेकर निम्नलिखित तिथियों को अवकाश घोषित किया गया है। न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने अवगत कराया है कि जिले के न्यायालयों में वर्ष 2026 के दौरान अवकाश एवं कार्य दिवसों के संबंध में जानकारी प्रदान की है। उन्होने बताया है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर जौनपुर न्यायालय में निम्नलिखित तिथियों को अवकाश घोषित किया गया है।


वर्ष 2026 में आने वाले त्यौहार जैसे 14 जनवरी बुधवार को मकर संक्रांति, 20 मार्च शुक्रवार को अलविदा जुम्मा, 25 मार्च बुधवार को अष्टमी, सितम्बर गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा, 24 नवम्बर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा,गुरु नानक जयंती पर हाईकोर्ट के आदेश पर जिला न्यायलय में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तावित अनुसार 15 फरवरी रविवार को, 10 नवम्बर भइया दूज, 8 नवम्बर रविवार, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षा बन्धन के अवसर पर अवकाश घोषित किया है।
Author: fastblitz24



