Fastblitz 24

अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक चढा पुलिस के हत्थे

 

जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार क्षेत्र के मीरपुर निवासी एक युवक की सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल के मामले में पुलिस ने युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीरपुर निवासी युवक राजन बिंद पुत्र धर्मेंद्र बिंद की अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल जमकर वायरल हो रही थी। इस मामले में लाइन बाजार पुलिस तुरंत जांच के बाद कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार करते हुए असलहे को बरामद कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने चेतवावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं ऐसे कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love