Fastblitz 24

अश्लील विडियों बनाकर शादी का दबाव बनाने और दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना बक्सा पुलिस ने युवती की अश्लील विडियों बनाकर शादी का दबाव बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर को सचिन यादव पुत्र स्वण् रत्तीलाल यादव ने उसके घर पर नहाते समय का विडियो बना लिया और विडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

आगे पीड़िता ने बताया कि 2 जनवरी को सचिन ने उसके घर में घुस कर छेड़खानी करते हुए कहा कि मुझसे शादि नही करोगी तो यह विडियो वायरल कर देंगे। साथ ही सचिन ने शाररीक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी सचिन ने कहा था कि अगर किसी से बात बताई तो जान से मार देगे। इस मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुठ गई थी। गुरूवार के दिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज