
जौनपुर। थाना खुटहन की पुलिस टीम ने 26 जनवरी की बन्दी होने के बावजूद भी अवैध तरीके से शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसी दौरान पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 14 अदद देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार के दिन आदित्यनाथपुर के पास से शराब बेचने वाले सुबाष यादव पुत्र चन्नू यादव निवासी बनुवाडीह बसवरिया उम्र करीब 38 वर्ष को अवैध रुप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में 14 अदद देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Author: fastblitz24

