जौनपुर। बक्शा पुलिस की टीम ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देते हुए पैसे की मांग करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। युवक ने बीते कुछ दिनों पहले एक महिला की अश्लील विडियों बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर बक्सा क्षेत्र के ग्राम सदरूद्दीनपुर निवासी साहेबजादे पुत्र सफीउल्ला को मुखबीर की सूचना पर बंधवारे वीर मई हाइवे के पास स्थ्ति तिराहा के पास से गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24

