
जौनपुर। रामपुर पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना सरायख्वाजा उप निरीक्षक सुनील वर्मा मय पुलिस टीम ने अपहरण के मामले से संबंधित संतोष प्रजापति पुत्र प्रेमचन्द्र प्रजापति निवासी सैदापुर कलारी थाना लाईनबाजार को इमिलिया घाट के पुल के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।


Author: fastblitz24



