Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। शाहगंज पुलिस की टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र की ही पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर जिला आजमगढ थाना सरायमीर के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार के दिन शाहगंज थाने के पुलिस ने समीउल्लाह पुत्र जुबैर अहमद को मलमल पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज