
जौनपुर। खेता सराय थाना क्षेत्र के नौली गांव में सोमवार दिन में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह 10 बजे की है इसी गांव के कैलाश राजभर का 20 वर्षी पुत्र चंदन अपने साथी नितेश 18 वर्ष पुत्र नरेंद्र कुमार राजभर के साथ गांव के निकट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गया था। वापस आते समय सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। बाइक की टक्कर से चंदन और नितेश घायल हो गए। परिजनों द्वारा दोनों को जिला अस्पताललाया गया जहां चिकित्सक ने चंदन को मरा हुआ घोषित कर दिया। उसके दूसरे साथी नितेश को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


Author: fastblitz24



