जौनपुर। थाना क्षेत्र शाहगंज क्षेत्र के चिरैया मोड़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है। दूसरा बदमाश गिरफ्तार किया गया है। तीसरा बदमाश मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश इस्तेखार पुत्र मुस्ताक निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष के दाहिने कन्धे पर गोली लगी है, वहीं दूसरे बदमाश जयसिंह पुत्र गुड्डू लोना निवासी निजामपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार उसका असलहा जात बरामद किया। आगे पुलिस ने बताया कि मौके से एक पुरस्कार घोषित अपराधी विशाल यादव पुत्र अनिल यादव निवासी आजमगढ़ अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस टीम ने पकड़ी गई बदमाशों की पिकअप वाहन से चार जिंदा गौवंश और दो मृत गौवंश बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मानवता दिखाते हुए घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिल्हाल आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

Author: fastblitz24



