जौनपुर। जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद मोड पर शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे इनोवा कार और ट्रैक्टर की आमने साने जोरदार टक्कर में एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गयें हैं।

तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की भोर में सुजानगंज से वैवाहिक कार्यक्रम से बाजा बजाकर बैंड पार्टी के लोग अपने गंतव्य को आ रहे थे। करीब 3 बजे के आसपास जब उनका वाहन पूरामुकुंद के मोड़ के पास पहुंचा तो कार और इनवा के बीच भीड़ंत हो गईं। इस जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गई जिससे ट्राली में सवार सक्षम गौतम 15 साल की मौके पर ही मौत हो गई।


दूसरी तरफ इनोवा में सवार गैर जनपद के रहने वाले मनीष, संतोष, आशुतोष तिवारी गोंडा, रहमत गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच कर ट्रैक्टर में दबे लोगों को वहां से बाहर निकाला। लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डाॅक्टरों ने छह में से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची बदलापुर पुलिस ने इनोवा और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। फिल्हाल पुलिस नाबालिग किशोर सक्षम की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Author: fastblitz24



