जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र के गोनौली गांव के पास किसीं अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवकों में से एक युवक की मौत हो गई और वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मालूम हो कि जिला आजमगढ के देवगांव बैरिडीह के रहने वाले दो युवक आवेश कन्नौजिया और फदह आलम एक बाइक पर सवार होकर मोबाइल बेचने के बाद वापस अपने घर लौट रहें थें कि आजमगढ़.वाराणसी मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में आवेश वाहन से टकरा कर पहिये से दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ फहद भी सड़क किनारे जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक आवेश कन्नौजिया की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ घायल फहद को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से डोभी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डाॅक्टरों ने फहद की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Author: fastblitz24


