Fastblitz 24

बसंत पंचमी के अवसर पर एक शानदार उल्लासपूर्ण बसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

 

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल की महिला मंडल ने बसंत पंचमी के पावन बेला पर एक शानदार उल्लासपूर्ण बसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सुक्खीपुर स्थित एक लाॅन में किया जहां विद्या की देवी मां सरस्वती का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई और बसंत के आगमन का जश्न मनाया गया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संजीव साहू ने कहा मां सरस्वती विद्या की देवी हैं और उनकी कृपा के बिना हम सब का जीवन निरर्थक है इन्हीं से हम सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं आज के ही दिन होलिका की स्थापना भी की जाती है कार्यक्रम संयोजक राजा सुचंद मधुरानी गुप्ता ने कहा आज से शीत ऋतु विदा होता है और बसंत ऋतु दस्तक देता है।

आज से सब होली की तैयारी में लग जाते हैं कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की प्रथम महिला विभा गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा और आरती के साथ की.. उन्होंने कहा वाग्देवी की कृपा हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन एवं गीत का आनंद लिया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया! प्रतियोगिताओं की विजेता सपना गुप्ता एकता गुप्ता को क्लब अध्यक्ष संजीव विभा साहू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता प्रीति गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर रेनू बैंकर,अभिताश एकता गुप्ता, राजेन्द्र रितु सेठ,रसाल निहारिका बरनवाल, आशीष प्रियंका गुप्ता,अजय सोनकर, नवीन शिल्पी साहू, आंनद श्वेता साहू व्यवस्था को सुचारू रूप देने में लगे रहे सौम्या गुप्ता और श्रुति गुप्ता ने सभी को हल्दी कुमकुम लगाया।

कार्यक्रम में प्रियंका पियूष गुप्ता,प्रियंका विश्वकर्मा, अस्मिता गुप्ता, रुपाली सोनी, सपना गुप्ता ,नीतू अग्रहरि,आंचल सोनी, श्रद्धा साहू, सोनी गुप्ता,श्रद्धा जायसवाल, अंशु श्रीवास्तव, मीनाक्षी प्रधान, एकता गुप्ता, प्रगति गुप्ता, इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहीं! सुरूचिपूर्ण स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम संयोजक राजा सुचंद मधुरानी गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया!

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज