Fastblitz 24

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव में मंगलवार को करंट लगने से पूर्व बीडीसी के बेटे कमलेश कुमार गौतम उम्र 42 की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीण और परिजन स्तब्ध हैं। घटना उस समय हुई जब कमलेश अपने घर पर बने हैंडपंप के पास कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान पास में लगे टूल्लू पंप में अचानक करंट उतर आया। इसका संपर्क पानी के माध्यम से कमलेश तक पहुँच गयाए जिससे वह तेज झटके के साथ जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुँचेए जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया। बीडीसी के बेटे की मौत से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज