जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार ग्राम धन्नेपुर में करीब एक दर्जन तलवार के साथ दो युवकों की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के धन्नपुर में दो युवक सुमित बिंद पुत्र ओम प्रकाश और अंकित बिंद पुत्र पहाड़ी बिंद एक छत पर करीब 11 से 12 तेज धारदार हथियार के साथ शस्त्र प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। वायरल फोटो में दोनों युवक एक साथ तलवार और बाकि अन्य हथियार को हाथ में लिए हुए नजर आ रहें हैं।

Author: fastblitz24



