Fastblitz 24

फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया आपराधिक इतिहास

जौनपुर: शाहगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक फरार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिस पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी एक पूर्व मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें वह मौके से भागने में सफल रहा था।

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को थाना शाहगंज पुलिस ने फैजाबाद रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के पास से हसन अहमद नामक एक व्यक्ति को 3.100 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। इस दौरान उसका साथी बाबूराम मौर्य, निवासी मुतकल्लीपुर, थाना पवई, आजमगढ़, मौके से फरार हो गया था। इस घटना के संबंध में थाना शाहगंज में सम्बंध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूरा पढ़िये 👇

शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी बाबूराम मौर्य को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज