जौनपुर। जिले के जलालपुर थाने की पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तीन युवकों को तीन एन्ड्राएड मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार बीते 25 नवंबर को जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असबरनुपर निवासी एक पीडित व्यक्ति रतन कुमार पुत्र कमलचन्द एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जिले के थाना केराकत क्षेत्र के ग्राम मुरलीपुर निवासी विजय यादव पुत्र रामआसरे यादव जो आधार कार्ड बनाते है मेरी लडकी अंजली चौधरी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करके मुझे दिया था।

पीड़ित व्यक्ति से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने विनय यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी मुरलीपुर थाना केराकत, रामभरत मौर्य पुत्र सूर्यभान मौर्या निवासी ग्राम रमदत्तपुर चौकी मारुफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली और उप निरीक्षक बलवन्ता द्वारा सम्पादित करते हुए शहबाज हसन पुत्र इमरान निवासी विजयपुरवा थाना चकिया जनपद चन्दौली व अंकित यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी टेकई थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मंगलवार के दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Author: fastblitz24



