Fastblitz 24

6 गुमशुदा मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर मोबाइल स्वामियों को वापस लौटाया

 

जौनपुर। मड़ियाहूँ पुलिस टीम ने गुम हुए 6 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को वापस करवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह व मडियाहूँ पुलिस के अथक प्रयास से आनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतो पर कार्यवाही करते हुए 6 मोबाइल फोन को अलग अलग जगहो से नियमानुसार बरामद कर मोबाइल धारको असकर मोहम्मद, साहबलाल यादव, शशिकान्त मिश्रा, राकेश कुमार, दीपचन्द्र प्रजापति, शेख मोहम्मद कैशर को वापस लौटा दिया है। अपने खोए हुए फोन को पाकर उन लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज