Fastblitz 24

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद कर एक को गिरफ्तार किया

 

जौनपुर। नेवढिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को गिर्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार गुरूवार को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम उसराँव जीतापुर निवासी रमेश पुत्र लालमन राजभर ने सूचना दिया कि गौरी शंकर महादेव मन्दिर से 200 मीटर पहले दुहावर मे एक अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटर साइकिल चोरी करके भाग गया है। पुलिस ने व्यक्ति की प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अज्ञात के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

इस चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे चौकी प्रभारी सीतमसराय व उप निरीक्षक शिवभंजन प्रसाद मय पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना मड़ियाहूं के गोपीपुर भुसेहरा निवासी मोटर साइकिल चोर अमित उर्फ मुन्ना गोड पुत्र रामचरितर गोड उम्र करीब 42 वर्ष को पुलिया से गदनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से गुरूवार के दिन चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद कर न्यायालय भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज