Fastblitz 24

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

 

जौनपुर. जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आज थाना सिकरारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से किया जाए।

उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या टालमटोल की स्थिति पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर आपसी विवादों एवं भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love