Fastblitz 24

अभिषेक गुप्ता की हत्या करवाने वाली पूजा शकुन पुलिस पकड़ से बाहर

 

अपने ही शिष्य अभिषेक गुप्ता की हत्या का आरोप पूजा शकुन व उनके पति अशोक पांडेय पर है। हत्या के बाद से पूजा शकुन पुलिस पकड़ से बाहर बताई जा रहीं हैं। बुधवार को पुलिस ने जो खुलासा कियां उससे यही उजागर हुआ कि हत्या कराने से पहले बड़ी साजिश रची गई। खुद उनके बेहद करीबी की हत्या हुई। पूजा शकुन पांडेय 10 वर्ष पहले सामाजिक.धार्मिक जीवन में प्रवेश के चलते नौकरी छोड़ दी। फिर अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ गई और महामंडलेश्वर तक बनीं।

बुधवार को पुलिस ने बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात को हुई हत्या में एक शूटर को दबोचकर जो खुलासा किया, उसमें पूजा शकुन पांडेय कत्ल की सूत्रधार साबित हुई हैं। मीडिया के समक्ष एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि अभिषेक की हत्या की पूरी साजिश महामंडलेश्वर ने रची और शूटरों को तीन लाख रुपये में सुपारी भी उन्होंने ही दी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज