जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी नरेन्द्रपुर में शुक्रवार की रात एक युवक को ड्रोन चोर समझकर अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मालम हो कि युवक लाइटर गन लेकर शुक्रवार की रात शौच के लिए गया हुआ था कि ग्रामवासियों ने उसे ड्रोन चोर समझ कर पकड़ लिया, उसके बाद जैसे ही उसके हाथ में गन दिखी तो काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान घायल युवक के पास से एक लाइटर गन बरामद करने का दावा किया।
इस मामले को लेकर क्षेत्रधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि एक युवक रामनयन तिवारी निवासी आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ पर ड्रोन चलाये जाने का आरोप लगाकर उसे मारा पीटा गया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस द्वारा जांच करने पर उक्त युवक के पास से कोई ड्रोन प्राप्त नही हुआ। व्यक्ति के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Author: fastblitz24



