Fastblitz 24

कायस्थ महासभा महिला शाखा में प्रीति श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

 

जौनपुर। लखनऊ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी पूर्व अध्यक्ष स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तवए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया जी से विचार विमर्श कर उत्तर प्रदेश में महिला शाखा टीम को मजबूत करने के लिए जौनपुर की शिक्षक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी सिविल लाइंस जौनपुर की निवासी है और इनके पति श्री अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब जी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा में मनोनीत होने के बाद प्रीति श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाने का प्रयास रहेगा।

प्रीति श्रीवास्तव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा मनोनीत होने पर प्रदेश संरक्षक श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, श्रीमती आशा श्रीवास्तव, जिला संगठन सचिव श्रीमती विद्या श्रीवास्तव, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्रीमती ममता श्रीवास्तव,, श्रीमती कलावती श्रीवास्तव एवं राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, राकेश श्रीवास्तव साधु,, संतोष श्रीवास्तव सोनू, गिरिजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव अजय वर्मा अज्जू आदि लोगो ने शुभकामनाएं बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगी। उक्त आशय की जानकारी कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यांश श्रीवास्तव ने दिया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज