जौनपुर। केराकत नगर पंचायत केराकत में स्वकर प्रणाली के तहत पांच गुना बढ़ाए गए टैक्स को लेकर नगर की जनता व जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए शासन को पत्र भेजकर टैक्स में संशोधन अथवा इसे हटाने की मांग की है।

नगर पंचायत केराकत के चेयरमैन ज्योति जायसवाल ने नगर विकास एवं आवास मंत्रीए,उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजे पत्र में लिखा है कि स्वकर प्रणाली लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। नगर के आमजन में इसको लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।


पत्र में कहा गया है कि जलकर, जलनिकासी कर, गृहकर जैसे करों में अनुचित रूप से वृद्धि की गई है। जिससे नगर की जनता त्राहि.त्राहि कर रही है। बोर्ड की बैठक में इस निर्णय का सर्वसम्मति से विरोध किया गया और शासन से मांग की गई है कि किसी एक कर को हटाया जाए अथवा टैक्स वृद्धि को वापस लिया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनता और नगर पंचायत दोनों ही इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में जनहित और जनभावना को ध्यान में रखते हुए शासन तत्काल निर्णय ले।
Author: fastblitz24



