बाल सुरक्षा मामलों में समन्वय बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में POCSO अधिनियम-2012 एवं नियमावली-2020 के तहत सहायक व्यक्तियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज सीडी/सचिव सुशील कुमार सिंह ने की।
बैठक में बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, पीड़ित बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा विभागों के बीच तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि POCSO मामलों में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में विजय शंकर पाण्डेय (जिला प्रोबेशन अधिकारी), विनय कुमार सिंह (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), दिनेश सिंह (विशेष किशोर पुलिस इकाई), डॉ. गोरखनाथ पटेल (बेसिक शिक्षा अधिकारी), विवेक सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक) सहित बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Author: fastblitz24



