Fastblitz 24

दीवानी न्यायलय में पहुंचकर लंबित ई चालानों का अधिक से अधिक निस्तारण कराएं

 

जौनपुर। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय सचिव पूर्ण कालिकए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद में 13 सितंबर को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। एमबी एक्ट के अंतर्गत किए गये लगभगण्दो लाख पांच हजार तीन सौ अट्ठावन ई चालान न्यायालय सीजेएम कोर्ट में लंबित है। लोक अदालत में एमबी एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

उक्त के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जिले के सभी पीआरबी डायल 112 व यातायात की तरफ से लाउड हेलर से इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसमें जन सामान्य से अपील की जा रही है कि जिन लोगों का एमबी एक्ट के अंतर्गत ऑनलाइन चालान पूर्व से लंबित चल रहा है वह 13 सितंबर को न्यायालय में आयोजित होने वाली लोक अदालत में पहूँचकर अपने प्रकरण को सुगमता पूर्वक निस्तारण करा लें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज