Fastblitz 24

तीन दिनों बाद निकली धूप से मिली राहत, शाम को फिर गलन शुरू

 

जौनपुर। जिले में तीन दिनों बाद कड़कड़ाती ठंड से परेशान लोगों को शुक्रवार की सुबह निकली धूप से राहत मिली है। शुक्रवार की सुबह धूप निकलने के बाद सड़कों के किनारे धूप को सेकने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड मौजूद रही है। वहीं जैसे जैसे शाम ढलती गई वैसे वैसे ठंड और गलन फिर से बढने लगें हैं। बीते बुधवार को कोहरे के साथ ठंडी हवा से लोगों का बुरा हाल रहा है। काम व अन्य कामों से बाहर निकले हुए लोगों के हाथ काम करते समय ठंड के कारण जम से गए थें। बुधवार और गुरूवार को भीषण ठंड के बाद शुक्रवार की सुबह खिली धूप की हल्की सी गरमाहट से लोगों ने चैन की सास ली है। धूप सेकने के लिए सड़क किनारे मौजूद दुकानों के पास धूप सेकने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हुई। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले धूप निकलने के बाद से जिले में फिर बदली और कोहरे ने अपना कहर जारी कर दिया था। तीन दिनों बाद धूप निकलने से दिन का मौसम थोड़ा राहत भरा रहा है। शुक्रवार की शाम 5 बजे से फिर गलन का सिलसिला शुरू हो गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज