Fastblitz 24

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना के आरोपी रोडवेज बस चालक को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर: मंगलवार की रात में थाना खेतासराय क्षेत्र के भुड़कुड़हा मोड़, गुरैनी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में खेतासराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दुर्घटना में रोडवेज बस नंबर UP65LT8691 और ट्रक नंबर UP45AT1268 के बीच टक्कर हो गई थी।

पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ  सम्बन्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।गहन जांच और खोजबीन के बाद, खेतासराय पुलिस टीम ने रोडवेज बस चालक रमाकान्त पुत्र कन्हैयालाल, निवासी पुराघन्नी, थाना फूलपुर, जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज