जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता, अखण्ड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर विकास भवन में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।

गृहमंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौपी गई थी। उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी.बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी बुलाया जा नहीं सकता। सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता के राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी के देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व को सदैव याद रखा जाएगा। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरव पूर्ण स्थान प्राप्त किया था। वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी से उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता राजनीतिक तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी।


उनके ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया। भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था। स्वतंत्र भारत के पहले तीन वर्ष सरदार पटेल देश के उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सूचना प्रसार मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी ख्याति भारत के राजवाड़े को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने तथा भारत की राजनीति के एकीकरण के कारण सरदार पटेल ने भारतीय संघ में उन्होंने रियासतों का विलय किया।जो सबसे प्रभुता प्राप्त थी। उनका अलग झंडा और अलग शासक था।आज देश को फिर सरदार पटेल जैसा नेता की आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर राजनीतिक कर रही है। इस समय महापुरुषों के विचार धारा पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता को सरदार पटेल की जीवनी पढ़ कर उनसे सीख लेनी चाहिए।इस कार्यक्रम के दौरान वृजेंद्र पटेल, विपिन पटेल, विकास पटेल, अमर बहादुर चौहान, रवि पटेल, रवि रंजन पटेल, राजकुमार पटेल, मनीष पटेल, सूरज पटेल, कौशल पटेल, अनिल पटेल, अमित पटेल, संदीप पटेल, राहुल यादव, त्रिलोकी नाथ, मुन्ना लाल, स्वतंत्रत सिंह, छोटे लाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: fastblitz24



