Fastblitz 24

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल बाल बचें

 

जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर छावनी गांव में शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाश पशु तस्करों की इस फायरिंग से पुलिस की टीम बाल बाल बच गई। फायरिंग के बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकि बचे चार तस्कर वहां से फरार हो गए।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह अपनी पुलिस की टीम के साथ खुज्झी.केराकत मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थें कि उसके कुछ ही देर बाद केराकत की ओर से पशुओं से लदी एक पिकअप उन्हें दिखाई दी। पुलिस ने उस पिकअप को रोकने का प्रयास किया उसमें सवार लोग हरिहरपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर एक स्कॉर्पियो सवार और उनके साथी बीच में आ गए। इस मौके का फायदा उठाकर पिकअप सवार भाग निकलें।

पुलिस ने जब स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए उतरने लगी तो उसमें बैठे बदमाश पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर वहां से भागने लगें। फायरिंग से बची पुलिस की टीम ने घेरा बंदी करके भाग रहे चार में से एक तस्कर को पकड़ लिया। बाकि उसके चार अन्य साथी वहां से फरार हो गयें हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान केराकत क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love