जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस ने 85 लाख रूपये की धोखाधड़ी व जालसाजी में सहयोग करने वाले एक युवक को जालसाजी में प्रयुक्त एक लैपटाप व अन्य समानों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद निवासी कमला प्रसाद पुत्र स्व0 फागू चौहान ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि मुख्य आरोपी अर्जुन चौहान उम्र करीब 29 वर्ष ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे 85 लाख रूपये को हड़प कर लिया।

आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने दिये पैसों के सम्बन्ध में रसीद की मांग की तो आरोपी अर्जुन चौहान ने सिविल लाइन एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा का कूटरचित और फर्जी एफडी बाण्ड दे दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद लैपटाप से कूटरचना कर फर्जी बाण्ड तैयार कर अर्जुन चौहान देने के मामले में इस्माईल अहमद का नाम प्रकाश मे आया है।


पुलिस ने पैसा दुगना करने का लालच देकर 85 लाख रूपये ठगने वाले आरोपी का सहयोग करने वाले दूसरे युवक इस्माईल को मुखबिर की सूचना पर नेवादा बाईपास से हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने में जुट गई। पुलिस से पूछताक्ष के दौरान जालसाजी में सहयोग करने वाले आरोपी इस्माइल ने बताया कि मैने अपने परिचित अर्जुन चौहान के द्वारा अपने मोबाईल फोन से एक एसबीआई बैंक डाउनलोड एफडी का अपने लैपटाप से एमाउण्ट व नाम औऱ अन्य चीजे बदल लिया था। इस काम के लिए मुझे 400 रूपये दिया गया था। पकड़े गये आरोपी युवक ने बताया कि नाम में मैने कमला प्रसाद लिखकर लैपटाप पर फर्जी एफडी बनाया,, उसके बाद मुख्य आरोपी अर्जुन चौहान को दे दिया था।
Author: fastblitz24



