Fastblitz 24

महाविद्यालय में मनाया गया सर सैयद अहमद खां का जन्मोत्सव

 

जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद शाहगंज जौनपुर में महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खॉ का 208 वां जन्म दिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम ए के छात्र हाफिज़ मुहम्मद फैज़ द्वारा तेलावते कुरआन पाक से हुआ। महाविद्यालय के विभिन्न छात्र,छात्राओं ने सर सैयद के आन्दोलन पर अपने विचार रखे जिनमें मंतशा मतलूब, अरशिया बानो, उमैमा, सिदरा फैज़ खान, काजल गौतम, मुहम्मद सैफ व अब्दुर्रहमान ने बड़े ही तर्कपूर्ण तरीके से ष्वर्तमान समय में सर सैयद आन्दोलन की सार्थकता पर अपना मत रखा। इसी कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा हादिया फारूक को एमए उर्दू विषय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर 6 अक्तूबर को सम्पन्न 29वें दीक्षान्त समारोह में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तदुपरांत हादिया फारूक ने कहा कि शिक्षा जगत में सफलता के लिए हमें पुस्तकों से दोस्ती करनी होगी।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने सर सैयद आन्दोलन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखते हुए कहा कि सर सैयद की सोच व उनके कार्य करने की शैली की आज के हिन्दुस्तान को अधिक ज़रूरत है। शिक्षा के द्वारा ही समाज में सुधार लाया जासकता। लोगों के लिए जितना वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तब आवश्यकता थी आज उससे अधिक है। बिना तर्कपूर्ण शिक्षा के वर्तमान युग में अस्तित्व सम्भव नहीं।

उन्होंने उपस्थित छात्रध्छात्राओं को सर सैयद व उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए सुधार आन्दोलन को समझने व उसे आगे बढाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का समापन अलीगढ तराना एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन उर्दू प्रवक्ता रियाज़ अहमद व प्राणि विज्ञान प्रवक्ता नाज़िया शाहिद ने संयुक्त रूप से किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज