जौनपुर। जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले में कोर्ट मैरेज करने के बाद किराए पर रह रही बड़ी बहन और उसके पति को एक युवती ने जान से मारने का प्रयास किया है। आंखिर युवती ने एैसा कदम क्यों उठाया ये चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि जिला बलिया के रहने वाले 30 साल के संदीप मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा ने मड़ियाहूं की रहने वाली प्रतिमा चौहान से कोर्ट मैरेज करने के बाद एक जनवरी से सिपाह नगर इलाके के सिपाह में एक किराए में रहते थें। संदीप और प्रतिमा ने जौनपुर में कोर्ट मैरिज किया था। घटना गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे घटी है।

संदीप और उसकी पत्नी घर पर ही थें कि उसी समय प्रतिमा की बहन निशा मिश्रा वहां पहुंची और पहले अपनी बहन को डंडे से मारकर बेहोश किया उसके बाद संदीप को जलाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस हमले से संदीप मिश्रा बुरी तरह झुलस गया वहीं प्रतिमा चैहान डंडे की मार से घायल हो गई। इस घटना में संदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि बहन ने एैसा कदम क्यों उठाया ये जानकारी नहीं मिल सकी है।


चर्चा है कि दोनों की शादी से प्रतिमा के घर वाले खुश नहीं थें। शायद उन्होंने संदीप को अपनाया न हो इस लिए दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरेज कर ली। ये हमला कोर्ट मैरेज करने के कारण किया उसने या कारण कुछ और था,, ये अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आंखिर अपनी बहन और उसके पति पर निशा ने जानलेवा हमला क्यों किया। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। संवैधानिक तरीके से शादी करके बने पति पत्नी पर हमला होना धीरे धीरे चर्चा में है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर किसी को उनकी स्वतंत्रता का अधिकार है। प्रतिमा और संदीप ने संवैधानिक तरीके से शादी की है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत आप अपनी पसंद से विवाह कर सकते हैं।
Author: fastblitz24

