Fastblitz 24

खेल एक जीवन की अहम भूमिका है,, मायाकांत

 

जौनपुर। करंजकला क्षेत्र के त्रिलोचनपुर पैगीपुर गांव में अंडर आर्म मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादव ने फीता काटकर इस मैच का उद्घाटन किया। और उन्होंने बताया कि जीवन जितना जरूरी है उतना ही साथ-साथ खेल जरूरी है खेल हमें स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार का उद्देश्य देता हैं और यह खेल हमें सिखाता है जाति पात का कोई भेदभाव नहीं है.. इस खेल में हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।

आयोजक मंडल सुनील ने बताया कि टूर्नामेंट में तीस टीम का मैच होता है। जिसमें चार टीम सेमीफाइनल जाएंगे और दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगे। जो कि उद्घाटन मैच रामदासपुर और सोनहरा के बीच उद्घाटन मैच पहला खेला गया जिसमें रामदासपुर विजेता रही। इस मैच के दौरान उपस्थित रहे योगेंद्र कुमार प्रधान, आदर्श कुमार, विनोद यादव, राहुल यादव, अन्ना यादव, सत्यम, रोहित, शुभम, विवेक, संदीप यादव, अवधेश, रविंद्र यादव और आदि दर्शक उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज