Fastblitz 24

प्रेमिका से शादी के लिए सुरज डाॅक्टर बनना चाहता था, एडमिशन के लिए खुद पैर का पंजा काटकर लगाया हमले का झूठा आरोप

 

जौनपुर। जिल में एक युवक का अपने ही पैर का पंजा काटने के मामले में एक से बढकर एक खुलासे सामने आ रहें हैं। जौनपुर का रहने वाला युवक सुरज भास्कर प्रेमिका से शादी और सरकारी नौकरी की चाहत में अपने पैर का पंजा काटकर झूठी अफवाह पर दोनों को गवां बैठा है।

सुरज भास्कर जिस प्रेमिका के लिए विकलांग कोटा में एडमिशन करवाना चाहता था और डाॅक्टर बनने के बाद उससे शादी करने का ख्वाब सजा रहा था। उसी प्रेमिका ने उसकी सारी पोल खोलकर रख दी। ये मामला पूरे प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद युवक झूठी अफवाह फैलाकर परिजनों के साथ साथ पुलिस प्रशासन को गुमराह करता रहा है। जिले में थाना लाइन बाजार क्षेत्र के खलीलपुर गांव के 24 साल के युवक सुरज भास्कर की प्रेमिका ने उससे एक मांग थी कि,, तुम अगर डाॅक्टर बनोगे तभी तुमसे शादी करूंगी।

बीते 18 जनवरी को युवक सुरज भास्कर ने विकलांग कोटा में एडमिशन पाने के लिए किसी मशीन से अपने पैर का पंजा काट कर निकाल दिया। उसके बाद युवक ने साजिश के मुताबिक ड्रामा करते हुए बताया कि बदमाशों ने मारपीट कर बेहोश करने के बाद उसके पैर का पंजा किसी धारदार हथियार से काट कर निकाल दिया। रविवार की सुबह युवक सुरज ने अपने घर फोन करके बदमाशों पर मारपीट कर बेहोश करने के बाद पंजा काट लेने जैसी झूठी कहानी बना दिया। घटना के बाद ड्रामेबाज सुरज भास्कर ने बयान देते हुए बताया कि मै 12 बजे रात में पढने जा रहा था उसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और मुझे मारपीट कर पहले बेहोश कर दिया,, उसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से पैर का पंजा काट लिया।

प्रेमिका के साथ शादी और डाॅक्टर बनने ख्वाब प्रेमिका ने ही तोड़ा

घटना के बाद पुलिस जांच में जुट रही लेकिन उन्हें किसी बदमाश का कोई पता नहीं चल सका। लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट रही। इस पूरे मामले की पोल खोलते हुए सूरज भास्कर की प्रेमिका ने पोल खोलते हुए हादसे को झूठा करार दे दिया। दरअसल, सुरज की पे्रमिका ने पहले ही उससे कहा था कि अगर तुम डाॅक्टर बनोगे तभी तुमसे शादी कर पाउंगी। प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक ने योजना बनाई कि अगर अपना पैर का पंजा काट लूं तो विकलांग कोटा में एडमिशन हो जाएगा। युवक सुरज भास्कर की पोल खुलते ही पता चला कि उसे दिव्यांग कोटे से एमबीबीएस एडमिशन के लिए 18 जनवरी को खुद अपना बायां पैर काट लिया। प्रेमिका का ये बयान कॉल रिकॉर्ड से पाया गया है। पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पाया कि दबंगों द्वारा युवक सुरज भास्कर को नहीं पीटा गया है। वहीं दूसरी ओर युवक की प्रेमिका ने उससे रिश्ता तोड़ लिया है। युवक का एमबीबीएस में एडमिशन करवाने का ये भी प्लान फेल हो गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज