
जौनपुर। उत्तरप्रदेश कई जिलों में 13 सितंबर शनिवार के दिन भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार के दिन अलर्ट जारी कर दिया है। अक्सर खबरों के माध्यम से बिजली के खंबों व जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखने की बात कही जाती है जिसे बहुत कम लोग ही फॉलो करते नज़र आते हैं। हालाकिं लोगों को जनपद में जर्जर मकान, दलदल सड़क और जर्जर नालों से सावधान रहने की ज़रूरत है। बीते कुछ दिनों पहले की घटना को देखते हुए लोगों को इन सभी बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि अगर वह बारिश के दौरान किसी अंजान रास्ते पर चलते हुए सड़क के गडढे में भरे पानी को देखते हैं तो उनसे दूरी बना कर रखें साथ ही साथ घर में मौजूद बच्चों को बाहर के खंबों से बिल्कुल दूर रखें और उन पर अधिक ध्यान दें। बारिश से पहले घर की छत, नालियां और दीवारों की मरम्मत कराएं, घर के अंदर और बाहर की सफाई करें, लटक रहे बिजली के तारों को ठीक कराएं। जलभराव वाले इलाकों से बचें, बिजली के तारों और उपकरणों की जांच कराएं। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।


Author: fastblitz24



