Fastblitz 24

इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल मुक्त कराने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़

 

जौनपुर। पवांरा थाना के एक इंटर काॅलेज में घुसकर सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल विडियो में दो युवक इंटर काॅलेज के एक रूम में घुसते हैं और यूपी बोर्ड में नकल से बचने के लिए लगाए गए कैमरे को बंद करके वहां से चले गयें।

इस घटना की वायरल विडियो को चोरी की घटना बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यूपी बोर्ड में नकल से बचने के लिए लगाए गए कैमरे को चोरी करके युवक ने नकल का रास्ता खोल दिया है। ये वायरल विडियों जिले के पवांरा क्षेत्र में मौजूद होरिल राव इंटर कॉलेज की है।

होरिल राव इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल से बचने के लिए और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए क्लास रूप में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था। इस वायरल विडियो में देखा गया है कि एक युवक क्लास के रोशनदार को तोड़कर अंदर जाता घुसकर अपने दूसरे साथ को दरवाजे से अंदर बुलाता है। फिर उसके बाद दोनों मिलकर सीसीटीवी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ करने की वायरल विडियो जब डीआईजी रेंज वाराणसी के पास सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंची तो उन्होंने पुलिस को कार्यवाही करने का निर्देश दे दिया। फिल्हाल इस घटना को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। कुछ दिन पहले भी जिले में यूपी बोर्ड की काॅपियों का बंडल रोड के किनारे पाया गया था। हालांकि अब इस मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज