
ढाका. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बुधवार को उनके जनाजे में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी जिसके चलते ढाका में नए साल की पूर्व संध्या पर सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत से विदेश मंत्री जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर पहुंचे, वह दिखाता है कि कई लोगों का ये मानना है कि इस साल 12 फरवरी को होने वाले चुनावों में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) विजेता बनकर उभर सकती है।


बांग्लादेश में अगली सरकार बनाने के लिए किसे समर्थन करे, इस बार में नई दिल्ली के पास सीमित विकल्प हैं। मुख्य विकल्प BNP, NCP और जमात-ए-इस्लामी हैं। जमात-ए-इस्लामी के भारत विरोधी रुख और कट्टर इस्लामी विचारों के कारण भारत के लिए जमात के साथ काम करना बहुत मुश्किल है। वहीं, एनसीपी ने भी जमात के साथ हाथ मिलाया है। ऐसे में बीएनपी सबसे अच्छा विकल्प बचता है।
Author: fastblitz24



