Fastblitz 24

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर शिक्षकों को मिला सम्मान

 

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। विश्वविद्यालय के शिक्षकगण अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित जर्नलों में शोध पत्र प्रकाशित कर रहे हैं. विश्वविद्यालय से पेटेंट स्वीकृत हो रहे हैं और अनुसंधान की गुणवत्ता निरंतर सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि आज जिन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्ष 2025 में उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के लिए रसायन विज्ञान विभाग, रज्जू भैया संस्थान के डॉ. दिनेश कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। उनके दो शोध पत्र 5 से अधिक इम्पैक्ट फैक्टर वाले अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित होने पर उन्हें पाँच-पाँच हजार रुपये के दो चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा स्वीकृत परियोजना के लिए भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग, रज्जू भैया संस्थान के डॉ. श्याम कन्हैया को दस हजार रुपये का चेक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त भौतिक विज्ञान विभाग, इंजीनियरिंग संस्थान के डॉ. मनीष प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से परियोजना स्वीकृत होने पर दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

वहीं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, रज्जू भैया संस्थान के युवा वैज्ञानिक डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी को वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित शोध कार्यों के लिए शोध उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अन्नू त्यागी एवं डॉ. शशिकांत यादव को कुलपति प्रो. वंदना सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज