Fastblitz 24

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(नवीन) जौनपुर की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न

 

जौनपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) जौनपुर की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी शनिवार को प्रतिभा डिजिटल लाइब्रेरी बरईपार रोड मछली शहर में शानदार तरीके से संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश कुमार जी (वरिष्ठ शिक्षक गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज बरावां बंधवा) मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव प्रवक्ता बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राज केशर यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने संगोष्ठी में बड़ी संख्या में आए हुए सभी सम्मानित शिक्षक साथियों को नूतन वर्ष की बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिका बहनें ईमानदारी और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गरीब,असहाय एवं अभावग्रस्त परिवार के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा निरन्तर देते रहने केलिए शिक्षण संस्थाओं को निजीकरण से बचाए रखना होगा।

इसके लिए शिक्षक साथियों का आह्वान करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि ‘कक्षा में पढ़ाई और अधिकार की लड़ाई’ के मूल मंत्र के रूप में आत्मसात करना होगा तभी हमारा का अधिकार,मान सम्मान स्वाभिमान एवं सेवा सुरक्षा की गारंटी हो सकेगी। विशेष अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा कि संगठन के संघर्ष की बदौलत अंत में एनपीएस और यूपीएस की परिणति शिक्षकों के भविष्य से जुड़ी बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन के रूप में ही होनी है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि अपनी सुविधाओं को बचाने के लिए और पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 21 को नए आयोग में जोड़ने, गरीब बच्चों के लिए शिक्षण संस्थानों को निजीकरण से बचाने सहित दर्जनों समस्याओं का समाधान करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने हेतु कार्यरत शिक्षक को इसी वर्ष शिक्षक विधान परिषद के चुनाव में वाराणसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से चुनना होगा।

पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज ने कहा कि शिक्षकों से स्पष्ट कहा कि आपकी समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करने वाले संगठन के प्रत्याशी को ही चुनना होगा। जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द जी ने शिक्षकों से संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि मेरा स्थानांतरण ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन से होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंद्र सेन का स्थानांतरण और जिला अध्यक्ष राज केसर यादव का स्थानांतरण 2018 में संगठन की बदौलत निशुल्क हुआ था। इसलिए शिक्षक साथियों तन मन और धन से जुड़कर संगठन की ताकत बनिए जिस किसी भी शिक्षक एवं शिक्षिका बहन का मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न ना हो सके। जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन की सदस्यता ग्रहण करें।

होरिलराव इंटर कॉलेज कुंवरपुर के कॉलेज अध्यक्ष धर्मचंद गुप्त मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल चौरसिया, शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव, विजय बहादुर पाल,कमला प्रसाद यादव, उमाशंकर प्रजापति, राकेश कुमार मौर्य,राई मुन्ना सिंह, हरिश्चंद्र पटेल सहित आदि शिक्षक पदाधिकारियों ने शैक्षिक संगोष्ठी में संबोधित करते हुए कहा कि हम शिक्षकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने के लिए तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन निर्वाह को सुरक्षित रखने के लिए विश्वास के साथ संगठन को सशक्त और प्रभावशाली बनाना होगा। शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में फौजदार इंटर कॉलेज मछली शहर से भारत लाल यादव चंद्रसेन यादव दीपक कुमार बबलू गौतम अजय कुमार यादव अभिषेक कुमार यादव होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर से महेंद्र कुमार कृष्ण कुमार मौर्य श्री तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज निगोह से लालचंद बिन्द,जनता जनार्दन इंटर कॉलेज मेहंदी से कमला प्रसाद यादव,उमाशंकर प्रजापति दिनेश कुमार यादव,विजय बहादुर यादव बृजभान यादव ओम प्रकाश यादव हौशिला प्रसाद पाल,भारतीय शिक्षा निकेतन उतिराई से मुनिराज घनश्याम अखिलेश कुमार जयप्रकाश इंटर कॉलेज बेलवार से हरिश्चंद्र पटेल चंद्रशेखर अजय गौतम,लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बीबीपुर से रामाश्रय यादव सार्वजनिक इंटर कॉलेज से मुगरा बादशाहपुर से प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज ऊंचगांव से रविकांत मुलायम यादव शिव प्रकाश सरोज, उमाशंकर पटेल,सल्तनत बहादुर बदलापुर से पूर्व मीडिया प्रभारी रामसेवक कनौजिया रामपाल,जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज आनापुर से राजकुमार शैलेंद्र कुमार जनता इंटर कॉलेज खपरहा से कमलेश कुमार, द्वारका प्रसाद इंटर कॉलेज दशरथपुर से राय मुन्ना सिंह उपेंद्र सिंह,जनता इंटर कॉलेज बरसठी से राकेश कुमार, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज से बसंत लाल पाल आदि शिक्षक एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजक तहसील प्रभारी हौसला प्रसाद पाल जिला कोषाध्यक्ष राम नारायण बिन्द और जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम जी रहे। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश कुमार ने शैक्षिक संगोष्ठी में आए हुए सभी सम्मानित अतिथि गणों एवं शिक्षक साथियों का सादर आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाल ने किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love