Fastblitz 24

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तारी

 

जौनपुर। शाहगंज पुलिस की टीम ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले मूें एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते 28 जनवरी को आजमगढ के थाना जहानाबाद निवासी सैय्यद रिजवानुल हसन पुत्र स्व0 सैय्यद मोहम्मद हबीब ने रेलवे विभाग में टीसी के पद पर नियुक्त करने के लिए और फर्जी बेबसाइट से रिजल्ट घोषित कराना व वर्धमान बंगाल रेलवे स्टेशन पर भेजकर ट्रेनिंग के नाम पर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा हस्ताक्षर लेने आदि के संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया था।

पुलिस ने इस मामले को लेकर गुरूवार की दोपहर आरोपी संजय कुमार पुत्र स्व0 हरिराम को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पर उसने बताया कि मैं अम्बेडकर ज्योति इण्टर कालेज कराईं अखण्डनगर सुल्तानपुर में प्राइवेट अध्यापक के रूप में पढाता हूँ । मेरे परिचित नकुल निवासी रायपुर पोस्ट हकीमपुर थाना अखण्ड नगर जिला सुल्तानपुर हैं जो मेरे साथ ही पढाते हैं। एक दिन मैंने नकुल को बताया कि रेलवे में टीसी के पद पर भर्ती निकलने वाली हैं। मेरे परिचित हैं जो काम करा सकते हैं अगर आपके कोई जानने वाले हों तो बताये उनका काम हो जायेगा। तब नकुल ने अपने परिचित अब्दुल हमीद से बात की जिसके बाद हमारी बात रिजवानुल हक से कराया।

उसने बताया, एक लड़के का मामला 17 लाख रूपये में तय होने के बाद नकुल ने अपने लडके शशिकान्त राणा का खाता संख्या व मोबाइल नम्बर दिया, जिस पर पैसा रिजवानुल हक ने अलग.अलग दिनों में दिया। शशिकान्त राणा ने मुझे मेरे खाते में जो यूनियन बैंक ताखा पूरब में है करीब 19 लाख रूपया दिया। मेरी परिचित एक महिला सह शिक्षक विद्या जिसका मायका अरसिया में हैं जो इस समय रेलवे में टीसी के पद पर रानीगंज वेस्ट बंगाल में नौकरी कर रही हैं। उन्होंने मेरी बातचीत अमित राज सिंघानिया जो बंगाल के रहने वाले हैं उनसे करायी थी। मेरी सारी सारी सैटिंग उन्हीं से थी।

आगे उसने बताया कि मैंने अमित राज सिंघानिया से बातचीत की तो उन्होंने काम कराने की हां कर ली। मेरी अमित राज सिंघानिया से एक व्यक्ति का 10 लाख रूपये में बात हुई थी। शुरू में मैंने दोनों लोगो का चार लाख रूपया अमित राज सिघांनिया को मेडिकल कराने से पहले पानागढ वेस्ट बंगाल जाकर दिया। उन्होंने कुछ दिनों के बाद मुझे अमित राज सिंघानिया द्वारा एक खाता जो रेशमा तब्बसुम के नाम पर उजज्वल बैंक बैंगलूर का था खाता संख्या दिया जिसमें मैंने 19 लाख रूपये भेजे थे। आरोपी ने पुलिस को बताते हुए कहा कि साहब मैंने जो भी किया सब अमित राज सिंघानिया के कहने पर किया ।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज