
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के माधव पट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति को हमलावरों ने शराब पिलाने के बाद डंडे और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया है कि माधव पट्टी गांव निवासी गुरु प्रसाद यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मेवालाल यादव बुधवार दिन के लगभग 11 बजे कजगाव बाजार में बैठे हुए थे। जिनके साथ ये बैठे थे उन लोगों ने इन्हें शराब पिलाया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर माधव पट्टी में ही स्थित रेलवे लाइन के फाटक के पास ले जाकर डंडे और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचार के लगभग आधे घंटे बाद गुरु प्रसाद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि लगभग एक साल पहले पैसे के लेनदेन को लेकर हम लावरों से कुछ विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर अभी 5 तारीख को मुकदमे की तारीख थी। यह बात मृतक की पुत्र ने बताया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स जिला अस्पताल व मौके पर पहुंच गई है। एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना में शामिल एक व्यक्ति ओमकार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शराब पीकर आपस में लड़ाई करने की बात बताई है।


Author: fastblitz24

