जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीर मस्त में दाढ़ी बनवाने गए एक व्यक्ति की चोरों ने बाइक उड़ा लिया है। घटना मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे की है। इसी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद उमर उर्फ बाबू नवाब युसूफ रोड पर स्थित अपनी दुकान बंद कर पल्सर मोटरसाइकिल से सैलून पर गया हुआ था। दाढ़ी बनवाने के बाद जब वह दुकान के नीचे उतरा तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को लिखित दिया लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Author: fastblitz24



