
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बिर्जुगा गांव में गुरूवार की सुबह एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक की लाश लटकती पाई गई है। मृतक युवक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र विश्वनाथ उम्र 44 वर्ष बताई गई है। मृतक के परिजनों ने बगल के गांव के कुछ लोगों पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिल्हाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Author: fastblitz24



